Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुरानी पेंशन के लिए हस्ताक्षर अभियान का रेलवे मजदूर संघ ने किया समर्थन

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के आह्वान पर संपूर्ण भारतीय रेल में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ द्वारा भी पूरे जोन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 से 20 फरवरी तक हस्ताक्षर महाअभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ की की शाखा सवाई माधोपुर ने इंजीनियरिंग पी वे डिपो में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन का आह्वान किया। इस आंदोलन में सभी कर्मचारियों ने एनपीएस का विरोध किया और ओपीएस की लड़ाई में मजदूर संघ के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया तथा समर्थन में हस्ताक्षर किए।

 

Railway labour union supported the signature campaign for old pension

 

शाखा सचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया की 2004 के बाद जो भी रेलकर्मी रेल सेवा में भर्ती हुए है। वर्तमान सरकार की नीतियों के अनुसार इन्हें न्यू पेंशन स्कीम के अनुसार पेंशन दी जाएगी। जो कि बाजार जोखिमों के अधीन है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद कितनी पेंशन मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए हर रेल कर्मचारी और उसके परिवार को पुरानी पेंशन बहाली की इस मुहिम में वेस्ट सेंटर मजदूर संघ का साथ देना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमपाल मीणा एवं उपाध्यक्ष कमलेश मीणा ने भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया तथा आर-पार लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर चेतराम मीणा, राजेंद्र गुर्जर, कमल, मुकेश, जावेद मनराज, केदार, इलियास पृथ्वीराज, ब्रह्मदेव, रामेश्वर आदि रेलकर्मी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !