Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बामनवास में पटरी पर दौड़ी रेल

जिले के उपखण्ड बामनवास क्षेत्र में लोगों के चेहरों पर मंगलवार को उस समय खुशी का माहौल देखा गया जब रेलवे को लेकर लंबे समय से चली आ रही क्षेत्र की मांग पूरी होती दिखाई दी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च मंगलवार को रेलवे अधिकारी एक ट्रेक चेकिंग रेलवे वेन लेकर गंगापुर सिटी दोसा रेल लाइन का निरीक्षण करते हुए बामनवास रेल्वे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान बामनवास के चरागाह स्थित रेलवे स्टेशन पर लोगों की खासी भीड़ देखी गई क्योंकि क्षेत्र की सबसे पुरानी और लंबी मांग थी रेलवे से बामनवास को जोड़ने को लेकर मांग पूरी हुई तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

railway started in bamanwas sawai sawai madhopur

देखा गया की रेल के ड्राइवर और स्टाफ के लोगों को ग्रामीणों के द्वारा माला और साफा पहनाया गया है। ग्रामीणों के आग्रह पर रेलगाड़ी को बामनवास रेलवे स्टेशन पर रोका और आग्रह करने पर चालक सहित स्टाफ के लोग नीचे उतरे उसके बाद ग्रामीणों ने गर्म जोश के साथ नारेबाजी करते हुए साफा माला पहनाई। इसमें ग्रामीण और कई युवाओं में विकास जैसा नजर आने लगा और उनके द्वारा कहा गया कि बामनवास रेलवे से जुड़ चुका है। विकास की रफ्तार चालू हो चुकी है। स्टाफ व अधिकारियों का स्वागत करने के लिए रेलवे स्टेशन बामनवास में पहुंचे हिंदू सनातन मंच के बुद्धि पंडित मोहन लाल शर्मा, सुधाकर चतुर्वेदी, सुरेश चंद जोशी, श्रीनारायण माली, अजय सैनी, दारा सिंह, सेन जाहिरात, कमलेश जोशी पिपलाई, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !