Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बाल अधिकारों के संरक्षण में नहीं बरते कोताही – बाल आयोग

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं आयोग के सदस्य डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ शैलेन्द्र पंड्या, शिव भगवान नागा, वंदना व्यास, नुसरत नकवी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल कल्याण की योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि बालकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को सभी विभाग एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मिलकर क्रियांवित करें। उन्होंने कहा कि जिले में ड्रॉप आउट बालकों को शत प्रतिशत विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास करें। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बाल कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का पूरा लाभ बालकों को दिलाया जाए। उन्होंने पालनहार योजना को भिक्षावृत्ति एवं देह व्यापार से मुक्त करवाएं गए बच्चों के लिए भी लागू करवाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। आयोग की अध्यक्ष ने निजी विद्यालयों में बालकों को टीसी देने, फीस के लिये परेशान किए जाने के मामलों को रोकने के लिए स्पष्ट आदेश जारी करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में आयोग ने कुरीतियों को दूर करने, बाल विवाह रोकने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों की बात कही। उन्होंने गुड टच, बेड टच के संबंध में कोमल फिल्म एवं जागरूकता के माध्यम से बच्चों को जागरूक बनाने पर जोर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यक रूप से लिखे जाने की बात कही गई। इसी प्रकार विद्यालयों में गौरव पेटिका लगवाने तथा इसमें मिलने वाली शिकायतों का रजिस्टर संधारित करने पर जोर दिया।

 

Not tolerated in protection of child rights - Child Commission

आयोग ने पॉक्सो एक्ट, बालश्रम, भिक्षावृत्ति, कुपोषित, अति कुपोषित बालकों के लिए किए जाने वाले प्रयास, बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बालश्रम से रेस्क्यू कर मुक्त करवाए गए बालकों को मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में जानकारी ली। जिले में टीकाकरण की स्थिति, बालकों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, विद्यालयों में बिजली, पानी की सुविधाए, किशोर संप्रेषण गृह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संचालित छात्रावासों के संबंध में समीक्षा की।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जिले की स्थिति के संबंध में जानकारी दी तथा आयोग के संज्ञान में लाए गए प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले के अधिकारियों की ओर से बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में समन्वित प्रयासों एवं क्रियांविति की बात कही। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, श्रृद्धा गौत्तम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !