Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कारागृह एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव समीक्षा गौतम ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर, पेयजल, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता आदि के संबंध में जांच की। उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई रखने, संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर महेश चन्द शर्मा ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। निरीक्षण के दौरान कुल 92 बंदी पाये गये एवं कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई।

 

कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कोई भी नाबालिग बंदी या अपराध के समय नाबालिग बंदी, नही पाया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, असि. लीगल एक डिफेंस काउंसिल मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।

 

The arrangements were taken stock by inspecting the District Jail and Mercy Rehabilitation Shelter Home.

 

मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम का किया निरीक्षण:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने मंगलवार को मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था का निरीक्षण कर बच्चों को दी जाने वाली भोजन सामग्री, ओढ़ने-पहनने के लिए कपड़े, बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं, संस्था की साफ-सफाई आदि के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम के डायरेक्टर अरविन्द चौहान सहित संस्था के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !