Saturday , 5 September 2026
Breaking News

तीसरे चरण में भी गिरा मतदान प्रतिशत

जनता का विश्वास खो रहे हैं राजनीतिक दल – अभिषेक जैन बिट्टू

जयपुर : देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को तीसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान हुआ। अभिषेक जैन बिट्टू का कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता का बिलकुल भी ना कोई रुझान है और ना ही जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए था वहां इस बार के चुनाव में लगातार तीसरे चरण में भी मतदान प्रतिशत गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। केवल एक मात्र राज्य पश्चिम बंगाल है जहां पिछली बार भी अच्छा मतदान हुआ था और मंगलवार को भी जनता में उत्साह देखने को मिला। शिक्षाविद और राजनीतिक विश्लेषक अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की इस बार का चुनाव बेहद गंभीर होता जा रहा है। क्योंकि चर्चा केवल यही हो रही है की सरकार कौन बनाएगा, किंतु चर्चा यह नहीं हो रही है की आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार मतदान प्रतिशत क्यों गिरता जा रहा है।

 

Voting percentage fell in the third phase also

 

जहां तक इस चुनाव में जनता का जो रुझान देखने को मिला रहा है वह यह है की जनता देश के सभी राजनीतिक दलों से पूरी तरह से रुष्ठ है, सभी राजनीतिक दल जनता में अपना विश्वास खोते नजर आ रहे है, जिसके चलते लगातार तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत गिरा है। अभिषेक जैन बिट्टू का कहना है की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से पूरी तरह से त्रस्त है। किंतु प्रत्येक राजनीतिक दल आजतक इन मुद्दों का हल नहीं निकाल पाऐ। वोट लेने के लिए राजनीतिक दल बड़े – बड़े दावे और वादे तो कर देते है किंतु जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते है सभी दलों केवल राजनीतिक रोटियां सेकने में लग जाते है। जो मतदान प्रतिशत गिरने का प्रमुख कारण माना जा सकता है। इसलिए जनता वोट डालने बूथों पर नही जा रही है। राजनीतिक दलों को समझना होगा की अगर जनता वोट डालने नही जायेगी तो वह सरकार नहीं बना पाएंगे। इसलिए झूठे वादों को छोड़ जनता से जुड़े मुद्दों पर कार्य करना होगा। तब जाकर जनता पूरे उत्साह से मतदान ने भाग लेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !