Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल के इशारे पर स्वाति मालीवाल की हुई पिटाई : मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही स्वाति मालीवाल की पि*टाई हुई है। उन्होंने कहा कि, “देखिए हमारे को यह फर्क नहीं पड़ता है कि किसके साथ हुआ है। एक महिला के साथ ये घटना हुई है। इस देश में बीजेपी का यह संस्कार है कि हम किसी भी बहन बेटी के साथ, किसी भी स्तर पर अत्याचार होते हुए देख नहीं सकते।”

 

 

मनोज तिवारी ने कहा कि, “मुझे इस बात का आश्चर्य है कि जिसने पि*टाई की है, उसके पक्ष में अरविंद केजरीवाल खड़े हैं। इसका दूसरा पक्ष हमें लगता है कि ये पिटाई अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही हुई है। ये विभव को बचाने की कोशिश हो रही है। ये अरविंद केजरीवाल ने पिट*वाया है, नहीं तो आपके – हमारे साथ रहने वाला कोई व्यक्ति ऐसी घटना कर दे, तो हम तुरंत उससे छुटकारा पा लेंगे।”

 

 

Manoj Tiwari on Swati Maliwal case Delhi News

 

 

 

उन्होंने कहा कि, “मैं हैरान हूं। एक पंक्ति हमारे देश में चलती है कि विनाश काले, विपरीत बुद्धि। शायद अरविंद केजरीवाल के साथ भी वही हुआ है। अभी पदयात्रा से मैं आ रहा हूं, सब जगह से यही आ रहा है।” वहीं, आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल के आरोपों को खारिज किया है।

 

 

 

 

पार्टी का कहना है कि स्वाति मालीवाल हंगामा करने के मकसद से ही सीएम हाउस आई थीं। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार पर मार*पीट का आरोप लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बिभव कुमार इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं।

 

 

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार आरोप है कि 13 मई की सुबह जब स्वाति मालीवाल, केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई तो बिभव कुमार ने उनके साथ मार*पीट की है। वहीं बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं।

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !