Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन की मदद से लखनऊ रवाना हुआ पीड़ित परिवार

बीमार पिता के गुमसुम बच्चे घर जाने की खुशी में मुस्कुराएं 

सवाई माधोपुर : चार दिन से रेलवे स्टेशन पर बीमार होकर भूखे-प्यासे पड़े मरीज और उसके परिवार की वतन फाऊंडेशन के मिशन लखनऊ के तहत वतन फाऊंडेशन परिवार एवं शहर के समाजसेवियों ने मानवता का धर्म निभाया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देकर पहले चार दिन राजकीय सामान्य चिकित्सालय में इलाज कराया और आज रविवार 19 मई को निजी एम्बुलेंस से पीड़ित परिवार को लखनऊ के लिए रवाना किया। वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया की कई दिन से बीमार व्यक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ा हुआ था तथा उसके साथ उसके अबोध बच्चे भी थे। गंभीर बीमारी के कारण वो चलना फिरना भी नहीं कर पा रहा था।

 

 

वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि गत बुधवार रात को उन्हे पता चला कि रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से आया एक रस्तोगी परिवार बीमार अवस्था में रेलवे स्टेशन पर पड़ा है। परिवार के मुखिया की हालत खराब होने से परिवार के लोग आर्थिक तंगी के चलते न तो अस्पताल में इलाज करवा पा रहे थे और न ही चार दिन से खाना खाया था। इस पर वतन फाउंडेशन की टीम इस असहाय व आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के पास पहुंची और पीड़ित परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

The victim's family left for Lucknow with the help of Watan Foundation.

 

इस दौरान वतन फाउंडेशन की टीम ने इनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग देकर इनके खाने-पीने का सामान और कपड़े आदि की व्यवस्था की। तीन दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहकर इलाज से मरीज की हालत में थोड़ा सुधार हुआ। व्यक्ति रक्त की कमी से जूझ रहा था। इस पर वतन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा दो दिन तक रक्तदान कर रक्त उपलब्ध करवाया। पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुसार वतन फाउंडेशन के सदस्यों की मदद से पीड़ित परिवार को आज रविवार को एंबुलेंस के द्वारा उनके घर लखनऊ रवाना। किया साथ ही रास्ते के लिए खर्च तथा घर पहुंच कर इलाज और घर के राशन के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में नगद राशि भी दी गई।

 

परिवार को सवाई माधोपुर से अपने घर जाते समय पीड़ित परिवार भावुक हो उठा और आंखों से अश्रुधारा बह निकली। जो बच्चे कई दिन से गुमसुम थे घर जाते समय खुशी से मुस्कुराने लगे। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन के कर्णधार कॉमरेड मुकेश गालव, रेल्वे स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा, हेमराज प्रजापत, वतन फाउंडेशन सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, पत्रकार नरेंद्र शर्मा, पत्रकार दीनबंधु वशिष्ठ, वतन फाऊंडेशन महिला विंग की रोमा नाज़, उरूज हुसैन, हेमराज मीणा, मुकेश जैन, आमीन खान, फिरोज खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !