Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रेगिस्तानी इलाकों में मई के महीने में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड..! 

राजस्थान में रेगिस्तानी इलाकों में सूर्यदेवता अपना कहर बरपाने लगे हैं। आलम यह है कि सुबह सूरज निकलने के साथ ही बढ़ती उमस से जहां लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ तपतपाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान में गांव से लेकर शहर तक पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बाड़मेर, बालोतरा जैसलमेर जिले के प्रशासन ने जो भी इंतजामात किए थे वह पूरी तरीके से नकारा हो गए हैं। जिले के जलदाय विभाग के अधिकारी दबी जुबान में खुद मानते है कई गांवों में पानी की सप्लाई 25 से 30 दिन के बीच में हो रही है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

 

Heat broke all records in the desert areas in the month of May

 

कहने को तो सरकार ने ग्रामीण इलाकों में पानी के टैंकर से सप्लाई शुरू की है लेकिन मुख्य पाइप लाइन से जल माफिया कितने टैंकर चोरी कर रहे है उसका कोई हिसाब किताब नहीं है। बिना जलदाय विभाग से सांठगांठ के पानी की एक बूंद चोरी नहीं हो सकती लेकिन आज तक कोई कार्यवाही विभाग के कारिंदे पर नहीं हुई। अवैध जल कनेक्शन राजस्थान में सबसे ज्यादा रेगिस्तान में है। यही वजह है कि गर्मी के बढ़ते ही पूरा तंत्र लड़खड़ा गया है। शहर से लेकर बॉर्डर इलाके के लोग पशुधन को बचाने के लिए महंगे दाम में उसी पानी के टैंकर डलवाने को मजबूर जो पानी उनके हक का था। हालात दिन ब दिन इतने खराब हो रहे है मानो प्रशासन प्यास की वजह से मौ*त के मातम का इंतजार कर रहा है और उसके बाद शायद कुछ होगा। बहरहाल हालात आपे से बाहर है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !