Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

अक्षय कुमार इस गांव में 14 साल तक लड़कियों के खाते में जमा कराएंगे रुपए

अजमेर:- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ​इन दिनों राजस्थान के अजमेर में है। दरसल अक्षय कुमार फिल्म जॉली एलएलबी – 3 (Jolly LLB 3) की शूटिंग में व्यस्त है। अक्षय कुमार बीते शनिवार को मसूदा क्षेत्र के देवमाली गांव में शूटिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लड़कियों के लिए एक ऐसा ऐलान किया है कि गाँव में हर कोई खुशी से झूम उठा।

 

 

देवमाली गांव पहुंचने पर अभिनेता अक्षय कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव की सभी लड़कियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने और अपनी जेब से इन लड़कियों के खाते में 14 साल तक पैसे जमा करवाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बालिकाओं को शिक्षित करने की भी अपील की है। क्योंकि देवमाली गांव में विशेष कर बालिका शिक्षा की बहुत कमी है।

 

Akshay Kumar will deposit money in the accounts of girls in devmali village of ajmer for 14 years

 

 

 

अभिनेता अक्षय कुमार ने बालिका शिक्षा पर दिया जोर:-

इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने ग्रामीणों के हालचाल जाने। इतना ही नहीं अक्षय कुछ देर तक कुर्सी पर बैठे और ग्रामीणों से बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। इस दौरान अक्षय कुमार ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ​बेटियों की शिक्षा के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

 

 

 

 

देवमाली गांव में है करीब 500 लड़कियां:-

पूर्व सरपंच मादू राम गुर्जर, सुखराज व राजू गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि देवमाली गांव में करीब 500 लड़कियां है। फिल्म जोली एलएलबी 3 की शूटिंग के लिए आए अक्षय कुमार ने गांव की सभी लड़कियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने और खातों में खुद की जेब से 14 साल तक रकम जमा करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कि गांव की लड़कियों के उज्जवल भविष्य और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार ने सराहनीय कदम उठाया है।

 

 

 

अक्षय की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़:-

अक्षय कुमार को अपने बीच देखकर ग्रामीणों को बहुत खुशी हुई। उनके गांव में पहुंचते ही एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने साफा पहनाकर अक्षय कुमार का जोरदार स्वागत किया। अक्षय कुमार भी ग्रामीणों के स्वागत सत्कार को देखकर अभिभूत हो गए।

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !