Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध खनन की प्रभावी रोकथाम के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : अतिरिक्त जिला कलेक्टर

मुख्य सचिव द्वारा वीडियों कांफ्रेन्स में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन लम्बित कोर्ट केसेज, ई-फाईल कार्य, अवैध खनन/निर्गमन की रोकथाम, सम्पर्क पोर्टल आदि की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।

 

उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी स्तर से समस्त दस्तावेज ई-फाईलिंग सिस्टम से भेजा जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द ई-ऑफिस के जरिए पत्रावलियों के निस्तारण समय में सुधार लाने के नियमित प्रयास करें। उन्होंने ई फाइलिंग में प्रणाली के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना को सभी राजस्व कर्मचारियों को ई-फाइल कार्य प्रणाली प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

 

Work in mutual coordination for effective prevention of illegal miningmining Additional District Collector

 

राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निस्तारण एवं शेष प्रकरणों की सूचना जीसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। विभिन्न राजस्व नियमों के तहत भूमि आवंटन व आरक्षण के दर्ज, निस्तारित एवं लम्बित प्रकरणों को आवंटित करें अथवा उन्हें रिजेक्ट कर दें। आम रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन करावें। व्यापक जनहित के बन्द रास्तों को पुलिस जाप्ते की सहायता से खोलना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध खनन/निगर्मन, परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बजरी के अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई है।

 

खान विभाग के साथ मिलकर बजरी खनन क्षेत्रों में बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जाए। सघन जांच अभियान के लिए टीमें बजरी खनन वाले नदी क्षेत्रों पर निगरानी तेज करें। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण पर जाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम बौंली विनीता स्वामी, एसडीएम खण्डार दामोदर सिंह, समस्त तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !