Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत

जिले भर में कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश को दौर चलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को थोड़ी ठण्डक महसूस हुई।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून से अब तक जिला निराश रहा है। सावन का महत्वपूर्ण महिना गर्मी और उमस भरा रहा है। लेकिन अब बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। साथ ही किसानों को भी कुछ उम्मीद जागी है।

Rain brought relief from heat and humidity in Sawai Madhopur

शिवाड़ सहित चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र मे झमाझम बारिश हुई। बाॅध तालाब नदी नालों मे पानी की आवक इस मानसून की पहली बारिश भीषण गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। एक सप्ताह मे भीषण गर्मी व उमस के साथ ही बार बार बिजली का गुल होना लोगों को बैरन के समान लग रही थी। मंगलवार को दिनभर बादल छाये रहने के साथ ही 2:30 बजे एकाएक आसमान मे काली घटाये छाने व तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो एक घण्टे तक जारी रहने के बाद रिमझिम बारिश शाम तक जारी रही जिसके चलते गलीया, सड़कें दरिया बन गयी। शिव सरोवर, 15 फीट पानी भराव क्षमता वाले, ढील बांध, ईसरदा तालाब, चौथ का बरवाड़ा तालाब, सारसोप तालाब, महापुरा तालाब में पानी की आवक हुई। क्षैत्र मे इस मानसुन की पहली तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिलने के साथ ही भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !