Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बरसात का पानी बना विद्यार्थियों के लिए मुसीबत

लालसोट क्षेत्र के राहुवास तहसील मुख्यालय पर इसी सत्र से आरंभ हुआ राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय के भवन में बारिश का पानी छत से टपकता है जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। दूसरी और बाजार के नाला का पानी में विद्यालय के रास्ते में होकर विद्यालय परिसर में भर जाता हैं जिससे विद्यालय में आने वाले छात्र छात्राऐं एक फिट तक भरे गंदे पानी में होकर विद्यालय जाने को मजबूर है।

 

विद्यालय के कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा नीलाक्षी डोबवाल व तनुज डोबवाल सहित दीपेश बैरवा ने अपने अभिभावकों से विद्यालय की समस्याओं के बारे में बताया तो छात्रा के अभिभावक मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने विद्यालय में जाकर देखा तो हालात काफी खराब नजर आये। बारिश के पानी में होकर विद्यालय में गुजरते छात्र – छात्राओं की स्थिति के बारे में विद्यालय की संस्था प्रधान बबीता विजय को अवगत कराया गया।

 

Rain water becomes trouble for students

 

संस्था प्रधान का कहना की विद्यालय की पानी भरने बारिश के मौसम में कमरों की छत से पानी टपकने की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करा दिया गया है लेकिन आज तक सामाधान नहीं हुआ जिससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। छोटी कक्षाओं की बारिश के मौसम में छुट्टी करनी पड़ती है। अभिभावक मोतीलाल शाहजहांनपुरा का कहना की राजकीय महात्मा गांधी बालिका विद्यालय राहुवास सहित अन्य विद्यालयों की स्थिति बहुत ही दयनीय हालत है कहीं पर जर्जर भवन हैं तो कहीं पर कक्षा-कक्षों में बरसात का पानी भरता है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

 

एक और सरकार शिक्षा नीतियों को सुदृढ करने की बात कर रही हैं और दूसरी और कई सरकारी विद्यालय भौतिक संसाधनों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई में बाधा बनी हुई है। कहीं पर विद्यालय में स्वीकृत पदों के अनुसार स्टाफ नहीं है। विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पद हैं। अगर प्रशासन ने समय रहते हुए विद्यालयों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो आने वाले कुछ दिनों मे शिक्षा विभाग की लापरवाहीयों पर जल्द विरोध प्रर्दशन करना पड़ेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !