Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मनोनीत नगर परिषद सभापति के रूप में राजबाई बैरवा ने संभाला पदभार        

नगर परिषद सवाई माधोपुर में सभापति के रिक्त पद पर राज्य सरकार की ओर से वार्ड 53 की पार्षद राजबाई बैरवा ने आज गुरुवार को मनोनीत सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व स्थानीय विधायक के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद बामनवास विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित किया। नगर परिषद के उप सभापति अली मोहम्मद ने सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की विधायक से मांग की।
Rajabai Bairwa took charge as the nominated city council chairman
कार्यक्रम को जिला प्रमुख पति डिग्गी प्रसाद मीना, प्रधान पति मुकेश मीना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा मीना, सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, नगर अध्यक्ष मोहन मंगल, मनोनीत सभापति के परिजन सहित पार्षदगण जन प्रतिनिधि परिषद स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शपथ ग्रहण समारोह का सफल संचालन शिक्षक गीता जेलिया ने किया।
लाइव वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:- 
#Live “नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा का शपथ ग्रहण समारोह”
https://fb.watch/ksRh9YHkU1/

 

https://fb.watch/ksRoYDhocn/

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !