Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान विधानसभा चुनाव – 2023 : सभी चुनावी तैयारियां पूर्ण

राजस्थान में कल यानी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मुख्य निर्वाचन आयोग अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के संबंध में स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए हैं।

 

दिव्यांग और वृद्धों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उन्हें मतदान के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रतीक्षारत मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, प्रकाश और छाया की उचित व्यवस्था करने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए है।

 

 

Rajasthan Assembly Elections - 2023: All election preparations complete

 

 

मतदाताओं के लिए यह रहेगी सुविधा:-

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इन दिशा – निर्देशों की पूर्णत: पालना करवाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को मदद के लिए मतदाता सहायता केंद्र होंगे। जहां पर प्रशिक्षित वॉलंटियर्स के साथ बीएलओ मौजूद रहेंगे।

 

 

प्रत्येक मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वृद्धजन मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए भूतल पर भी बूथ बनाए गए है। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप की भी सुविधा उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

If Delhi elections were held today, BJP would not win even 10 seats Arvind Kejriwal

दिल्ली में आज चुनाव हो तो बीजेपी 10 सीट नहीं जीतेगी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !