Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अगर आपके पास भी नहीं है वोटर आईडी, तब भी डाल सकते है वोट

राजस्थान में कल यानी 25 नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान होने वाले है। ऐसे में अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि लोकतंत्र के इस महापर्व में बिना वोटर आईडी कार्ड भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

 

भारत निर्वाचन आयोग ने 12 वैकल्पिक दस्तावेजों का विकल्प दिया है। इनमें से अगर आपके पास एक भी दस्तावेज है तो आप वोट डाल सकते है।

 

 

Rajasthan Assembly Election 2023 Even if you don't have Voter ID, you can still cast your vote

 

वोट देने के लिए आपके पास 12 वैकल्पिक दस्तावेज होना जरूरी:-

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन – 2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए है। मतदाता आयोग की ओर से जारी किए गए निर्वाचक फोटो पहचान पत्र केंद्र पर दिखाएंगे।

 

यदि कोई मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी भी एक को दिखाने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

 

 

इन 12 वैकल्पिक दस्तावेजों से डाल सकते है वोट:-

आपके पास वोट डालने के लिए यह 12 दस्तावेज होना जरूरी है। दस्तावेजों में से आपके पास आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंको/डाकघरों की ओर जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसदो/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूआईडी) कार्ड होना जरूरी है।

 

मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते है। सभी मतदान केंद्रों पर 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची के पोस्टर भी लगाए गए है। साथ ही मतदान केंद्रों पर ईवीएम – वीवीपैट से मतदान किए जाने की प्रक्रिया को दर्शाते हुए भी पोस्टर लगाए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !