Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बजट घोषणा लागू नहीं होने पर एक बार फिर आंदोलन पर उतरे पॉवर इंजीनियर्स

राज्य के विद्युत निगमों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने वेतन विसंगति दूर करने एवं बजट घोषणा क्रमांक 155 एसीपी पर पदोन्नति पद के वेतनमान को लागू करने हेतु एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। प्रसारण शाखा प्रदेशाध्यक्ष क्षेत्रपाल मुद्गल के नेतृत्व में पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान इकाई गंगापुर सिटी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। मामले को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी  ने जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा है। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में जिला इकाइयों द्वारा ज्ञापन दिया गया है।

 

Rajasthan News Power Engineers once again on strike after the budget announcement is not implemented

 

प्रसारण शाखा प्रदेशाध्यक्ष क्षेत्रपाल मुद्गल ने बताया कि राजस्थान के डिग्रीधारी जेईएन पूरे देश में सबसे कम वेतनमान पर काम कर रहे हैं। लम्बे समय से निरंतर संघर्षरत होने के बावजूद हर सरकार ने केवल झूठा आश्वासन देकर  धोखा किया है, जिससे कनिष्ठ अभियंता वर्ग में भयंकर रोष व्याप्त है। संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव नितिन जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार बजट में एसीपी की जगह सलेक्शन ग्रेड की तर्ज पर समस्त कार्मिकों को पदोन्नति पद का वेतनमान देने की घोषणा की है, परन्तु क्रियान्वयन आदेश जारी नहीं होने से अभियंता वर्ग आक्रोश में है।

 

 

 

साथ ही चेतावनी भी दी है कि 20 अगस्त तक यह बजट घोषणा क्रमांक 155 लागू नहीं होती है तो राज्य के समस्त कनिष्ठ अभियंता 21 अगस्त से कार्य बहिष्कार कर जयपुर में महापड़ाव करेंगे। ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समितियां भी कई बार वेतन व एसीपी विसंगति दूर करने के लिए कई बार अनुशंसा कर चुकी है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले साल जून माह में आंदोलन में समझौते के दौरान ऊर्जा मंत्री ने तीन महीने का लिखित आश्वासन देकर वादाखिलाफी की है। वर्तमान में भी सभी मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी ग्रेड पे 4800 अथवा शुरुआती दस वेतन वृद्धि एवं बजट घोषणा लागू करने की गुहार लगाई गई है।

 

 

बिजली निगमों के कनिष्ठ अभियंता जोखिम भरी सेवा में कार्यरत होने पर भी कई वर्षों से अन्याय से त्रस्त हैं तथा इस पीड़ा के असहनीय होने से ऐसा करने पर मजबूर है अगर बिजली व्यवस्था में कोई व्यवधान होता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर क्षेत्रपाल, भूपेश शर्मा, विमल मीणा, राजेश मीणा, विकास, सतीश, गुलशन, रीना, शेफाली सहित जिले के प्रसारण व वितरण निगम के कई कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !