मानटाउन थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी बेगू उर्फ विजय पुत्र खूबचन्द निवासी राजनगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर शकील अहमद पुलिस व इंचार्ज मानटाउन थाना राधेश्याम के नेतृत्व में हुकम सिंह हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा सोमवार को न्यायालय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला सवाई माधेपुर से दस वर्ष से जारी स्थायी वारंटी बेगू उर्फ विजय पुत्र खूबचन्द निवासी राजनगर थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को रेलवे स्टेशन के बाहर बजरिया से गिरफ्तार किया गया है।
जिसे न्यायालय में पेश किया गया। वांछित अपराधियों की गिरफतारी का अभियान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में हुकम सिंह हेड कांस्टेबल, हम्बीर सिंह कांस्टेबल, विजयपाल कांस्टेबल एवं भरतलाल कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया