राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला सवाई माधोपुर शाखा ने आज बुधवार को शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रवक्ता मुफीद अली ने बताया कि जिला अध्यक्ष मुजाहिद पटेल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक नाथूलाल खटीक से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।

2012 के तृतीय श्रेणी अध्यापकों के एसीपी प्रकरण, 3B में काउंसलिंग के बाद पदस्थापन आदेश जारी करवाने सहित विभिन्न शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करवाने का भरोसा दिलाया।प्रतिनिधिमंडल में सभाध्यक्ष इरशाद अहमद, आरपी सदस्य लुकमान अहमद, कार्यकारिणी सदस्य अजमत उल्लाह खान और मोहम्मद कलीम उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया