सवाई माधोपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर देशी/विदेशी पर्यटकों का स्वागत पारम्परिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। उप निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र मधुसूदन ने बताया कि पर्यटक स्वागत केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा 27 सितम्बर को प्रातः 7ः30 बजे रेलवे स्टेशन पर देशी/विदेशी पर्यटकों का माल्यार्पण एवं तिलक कर स्वागत किया जाएगा।
इसके पश्चात प्रातः 9 बजे ऐतिहासिक रणथम्भौर दुर्ग परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नेचर गाईड एसोसिएशन, ईडीसी गाईड एसोसिएशन, ट्रेवल एजेंसियां, होटल व्यवसायी, पेइंग गेस्ट हाउस संचालक एवं प्रबंधक, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इसके पश्चात क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेताओं को पर्यटन विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
