Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

क्यों आप छोड़ने पर मजबूर हुए राजेंद्र पाल गौतम

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गौतम ने कांग्रेस में शामिल होते ही सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में सदस्यता लेने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम ने सामाजिक न्याय पर अरविंद केजरीवाल को घेरा और उन पर तंज भी किया है। हालांकि दो बार विधायक बनने और मंत्री बनने का मौका देने के लिए आम आदमी पार्टी धन्यवाद भी दिया है।

Rajendra Pal Gautam, minister in Delhi government, joins Congress

उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक गाना गाते थे- इंसान से इंसान का हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा- लेकिन वो इसकी आगे की लाइन नहीं गाते थे, कि नए जगत में हुआ पुराना ऊंच नीच का किस्सा, सबको मिले मेहनत के मुताबिक अपना हिस्सा। जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल सामाजिक न्याय को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो उनका जवाब था कि अगर वो गंभीर होते तो उन्होंने जो करीब 450 सीएम फेलो, डार्क फेलो और सलाहकारों की भर्ती की उसमें आरक्षण लागू करते।

मैंने चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि ये कोई नौकरी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि एसएसी एसटी कल्याण के लिए जो योजनाएं बनाई गई, वो बंद हो गई हैं। इस पर कोई भी गंभीर नहीं है। राजेंद्र पाल गौतम कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का जो नारा दिया था, इसने दिल को छू लिया है। सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी देने का उनके नजरिए ने मुझे प्रेरित किया है। हालांकि एक तरफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर वार्ता चल रही है।

ऐसे में राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने की खबर संभावित गठबंधन में असहजता का सबब भी बन सकती है। हालांकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। साल 2022 में दिल्ली के अम्बेडकर भवन में राजेंद्र पाल गौतम ने बौद्ध दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू देवी देवतओं की पूजा छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार करने की बात कही थी। उस दौरान दर्जनों लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ने की शपथ ली थी। इस पर विवाद हुआ था और बीजेपी ने उनको मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की थी। हालांकि बाद में गौतम ने खुद इस्तीफ देकर पार्टी के संगठन कार्य में लगने की बात कही थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !