राजस्थान के सवाई माधोपुर के बेटे आईएएस राजेश वर्मा को केंद्र में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश वर्मा अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में सेवाएं देंगे। इस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गत गुरुवार को सीनियर आईएएस अफसर राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
बता दें कि राजेश वर्मा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अफसर हैं। फिलहाल वर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले वर्तमान में केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अब ये अपने नए कार्यभार में कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे।

उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश वर्मा गत जुलाई 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले इन्होंने ओडिशा में कई अहम पदों पर कार्य किया है, उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव और ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी काम करना शामिल है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में 1 सितंबर 1964 को जन्मे राजेश वर्मा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने बाद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की थी। 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अफसर बने है। इन्हें ओडिशा में बतौर कलेक्टर साल 1993 ढेंकानाल जिले में प्रथम नियुक्ति मिली है। दूसरी बार ये गंजाम जिले के जिला कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया