Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रात में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने रात में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरीसिंह पुत्र रामकिशोर एवं देशराज पुत्र रामावतार को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि मानटाउन थाना पुलिस की टीम ने घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपी हरीसिंह पुत्र रामकिशोर निवासी झोंपडा सुरवाल जिला सवाई माधोपुर और देशराज पुत्र रामावतार निवासी शहादत नगर (सामला गांव) अलीगढ़ जिला टोंक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

 

जिले में गम्भीर अपराधो में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुकदमों में फरार चल रहे अपराधियों को चिन्हित कर विशेष कार्ययोजना बना कर थाना स्तर टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी राजवीर सिंह चम्पावत के निकटतम सुपरविजन में अपराधियों की तलाश की जा रही थी। जिसके तहत मानटाउन थाना से थानाधिकारी सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक के थाना में गठीत टीम प्रेमप्रकाश सहायक उप निरीक्षक, शैतान सिंह कांस्टेबल, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल, चेतराम कांस्टेबल द्वारा विगत दो महिने से फरार चल रहे आरोपी हरिसिंह पुत्र तथा देशराज को उनके मकान व खेतों पर बने बगीचों में दबिश देकर दस्तयाब किया है।

 

 

Police arrested two accused for beating inside the house at night in sawai madhopur

 

 

उल्लेखनीय है की गत 8 जून की रात्रि को करीब 11-12 बजे आरोपी हरिसिंह व देशराज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरिये व डण्डे लेकर तैयारी के साथ पीड़ित कुलदीप पुत्र बुद्धिराम निवासी घुडासी मोड़ जटवाडा खुर्द सवाई माधोपुर के मकान में अन्दर घुसकर बुरी तरह मारपीट की। फरियादी कुलदीप मीना की रिपोर्ट पर थाना मानटाउन पर प्रकरण दर्ज कर बाद अनुसंधान आरोपीयान की तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे।

 

 

 

आरोपी हरीसिंह मीना मारपीट प्रकरण के अलावा मानटाउन थाना के अन्य प्रकरण में भी वांछित चल रहा था। हरिसिंह मीना ने विजय मीणा निवासी माणोली के साथ मिलकर पूर्व में मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। थानाधिकारी सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आपराधियों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए गये। साईबर सैल की मदद से तकनीकी डाटा एकत्र कर तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के मकान व बगीचों में दबिश दी गई। तथा ग्राम झोपडा व ग्राम शहादत नगर से आरोपी हरिसिंह व देशराज मीना को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !