Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मशाल यात्रा 14 जुलाई को पहुंचेगी सवाई माधोपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 जुलाई को मशाल यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर समस्त जिलों में जन-जागृति के लिए रवाना किया है।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की मशाल यात्रा सवाई माधोपुर जिले में 14 जुलाई को पहुंचेगी। मशाल यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन, खिलाडियों, महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुसार प्रदेश में राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 अगस्त, 2023 से किया जाएगा। राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल आपसी सौहार्द को बनाने एवं विभिन्न स्तरों पर स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध करवाने का उचित माध्यम साबित होगा।

 

Rajiv Gandhi Rural Olympic Games torch trip will reach Sawai Madhopur on 14 July

 

मशाल एवं कला जत्था रथ गांव-गांव जाकर नुक्कड नाटक, चौपाल आदि के माध्यम से लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

 

उन्होंने बताया कि मशाल एवं कला जत्था रथ जिले में 14 जुलाई को गंगापुर सिटी प्रातः 8 बजे एवं बामनवास में दोपहर 1 बजे, 15 जुलाई को बौंली प्रातः 8 बजे एवं चौथ का बरवाड़ा में 1 बजे, 16 जुलाई को सवाई माधोपुर प्रातः 8 बजे एवं मलारना डूंगर में साय 4 बजे तथा 17 जुलाई को खण्डार में प्रातः 8 बजे पहुंचेगी। मशाल एवं कला जत्था रथ का प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधी, खिलाडियों एवं आमजन स्वागत किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !