राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहेंगे।

भाजपा मीडिया सह संयोजक दीनदयाल मथुरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. मीना सीमेन्ट फैक्ट्री मजदूरों के क्वार्टरों के पट्टे दिलवाने के मामले में, जिले भर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा स्थानीय प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। वह सीमेन्ट फैक्ट्री से जुलुस के रुप मे रवाना होकर जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया