सवाई माधोपुर: जिले भर में 9 अगस्त को भाई बहन के प्रेम का महापर्व रक्षा बंधन का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ बहनों ने अपने भाईयों का पूजन कर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र का प्रतीक राखी बांधी और उनका मूंह मीठा करवाया। वहीं भाईयों ने भी उनकी जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देकर उनको उपहार भेंट किये।
रक्षा बंधन पर जहाँ बहनें अपने भाईयों के घरों पर पहुंचने की लिए यात्रा करती नजर आयी। वहीं भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचे। इस दौराना बाजारों में भी थोड़ी रौनक दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि रक्षा बंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहनों को दो दिन तक रोड़वेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
