Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रामनवमी कल, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

चैत्र नवरात्रा के दौरान चैत्र शुक्ल नवमीं के अवसर पर बुधवार 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय पर इस अवसर पर श्रीराम जानकी मन्दिर रेलवे स्टेशन से बजरिया मुख्य मार्गों में होकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। रामगोपाल सिंहल ने बताया कि इस अवसर पर जय गणेश नर सेवा नारायण सेवा गौ माता सेवा समिति के तत्वाधान में राम जानकी मन्दिर रेल्वे स्टेशन पर सभी भक्तजनों को भगवान के भोग लगाकर ग्यारह बजे प्रातः दौ सौ एक लीटर ठण्डाई का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

Ram Navami tomorrow, grand procession will take place in sawai madhopur

 

वहीं सवा बारह बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा तथा जन्मोत्सव पर इक्यावन किलो मीठी नुकती का प्रसाद भगवान को भोग लगाकर श्रृद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार सायंकाल शोभा यात्रा की मन्दिर पर वापसी पर सभी साधु महात्माओं एवं झांकियों में भगवान राम लक्ष्मण सीता हनुमान शिवजी पार्वती एवं अन्य स्वरूप बने कलाकारों के लिए प्रसादी का आयोजन रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !