Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रंगोली सजाकर एवं स्लोगन लिखकर दिया कोरोना जागरूकता का संदेश

कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज शुक्रवार को आंगनवाडी केन्द्रों की महिलाओं, राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा अन्य लोगों द्वारा जागरूकता अभियान के तहत रंगोली सजाई तथा जागरूकता के स्लोगन लिखकर कोरोवा से बचाव के लिए जागरूक किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक एवं एसीईएम सवाई माधोपुर वर्षा मीना ने बताया कि जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर एवं अंबेडकर सर्किल पर सजाई गई रंगोली एवं जागरूकता का संदेश देते स्लोगन लेखन का जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने भी निरीक्षण कर जागरूकता का संदेश देते स्लोगन एवं रंगोली की सराहना की।

Rangoli and slogan gave the message of corona awareness
इसी प्रकार उपखंड मुख्यालय गंगापुर सिटी पर उपखंड अधिकारी बिजेन्द्र मीना के निर्देशन में ईदगाह चौराहा मिनी सचिवालय, उदेई मोड पर रंगोली एवं स्लोगन लिखे गए। उपखंड मुख्यालय बामनवास में उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल के निर्देशन में जागरूता के संदेश एवं स्लोगन लिखे गए। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी के संयुक्त निर्देशन में गांव गांव में रंगोली सजाने के साथ स्लोगन लिखे गए। रंगोली एवं स्लोगन के माध्यम से कोरोना से जागरूकता ही बचाव है का संदेश दिया। महिलाओं ने रंगोली एवं स्लोगन के माध्यम से सावधानी रखें, कोरोना हारेगा, सवाई माधोपुर जीतेगा का संदेश दिया। उन्होंने कोरोना वायरस के बचने के लिए बार-बार हाथ धोने, 2 गज की दूरी बनाकर रखने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने के संदेश देने वाली रंगोली एवं स्लोगन लिखे।
इसी प्रकार शिवाड में ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र शर्मा के निर्देशन में शिव तालाब पर मनरेगा कार्य में श्रमिकों द्वारा जागरूकता की शपथ ली गई।
आरयूआईडीपी द्वारा जागरूकता अभियान के तहत श्रमिकों को एसटीपी सूरवाल पर जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कार्मिकों की स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय जांच भी करवाई गई। साथ ही आरयूआईडीपी के कार्मिकों एवं श्रमिकों के सैंपल भी लिए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !