Saturday , 7 March 2026
Breaking News

होटल कर्मचारी की सं*दिग्ध परिस्थितियों में मौ*त

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट रणथंभौर में काम करने वाले एक कर्मचारी की सं*दिग्ध हालत में मौ*त हो गई है। कर्मचारी की मौ*त से होटल परिसर में सनसनी फैल गई है। होटल में कार्यरत कर्मचारी की मौ*त की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृ*तक ऋषिकेश उत्तराखंड निवासी भारत चौधरी है, जो होटल जाना फारेस्ट रिसोर्ट में शैफ का काम करता था।

 

 

Rantambore Hotel Employees Sawai Madhopur News 20 Dec 24

 

 

मृ*तक भारत चौधरी की बहन निशा चौधरी ने बताया कि वो ऋषिकेश उत्तराखंड की रहने वाली है। उनका भाई भारत चौधरी रणथंभौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में शैफ के पद पर काम कर रहा था। उसकी भारत से बुधवार रात को आखरी बार फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उसके भाई ने बताया था कि वो होटल जाना फॉरेस्ट रिसोर्ट के काम से खुश नहीं है और वो अपना काम बदलेगा। निशा ने बताया कि फोन पर बात करने के बाद भारत ने फोन कट कर दिया और सोने चला गया। उसके बाद निशा ने भारत से बार-बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 

 

 

 

उसके अगले दिन गुरुवार को होटल प्रबंधन द्वारा निशा को फोन पर उसके भाई भारत की तबियत खराब होने की जानकारी दी गई और कहा गया कि भारत आईसीयू में भर्ती है। होटल प्रबंधन की सूचना पर निशा अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड से सवाई माधोपुर पहुंची, तो उसके भाई का श*व जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। निशा ने बताया कि मोर्चरी में रखे उसके भाई के श*व पर चोट के निशान मिले ‌है और मुंह से झाग भी निकल रहे थे।

 

 

 

वहीं होटल प्रबंधन बार-बार मामले को लेकर झूठ बोल रहा है। जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा है। निशा ने अपने भाई की ह*त्या की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा रिपोर्ट दी गई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रात को मृ*तक भारत ने होटल के तीन कर्मचारियों के साथ श*राब पार्टी की थी। जिसके बाद सभी सोने के लिए चले गए थे।

 

 

 

इसके बाद सुबह भारत सोता ही रहा ओर जब होटल कर्मचारियों द्वारा उसे देखा गया तो वो अचेत अवस्था में था, जिस पर होटल कार्मिकों द्वारा भारत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। मृ*तक की बहन निशा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !