रणथंभौर भूतेश्वर महादेव का किया श्रृंगार

श्रावण माह के चलते हुए रणथंभौर किला स्थित भूतेश्वर महादेव का भक्तगणों द्वारा भव्य शृंगार किया गया। उल्लेखनीय है कि भूतेश्वर महादेव का यह स्थान रणथंभौर किला में गुप्त गंगा से थोड़ा आगे चलते ही रणथंभौर की हरियाली के बीच 32 खंभों की छतरी में विराजमान है। जंगल में स्थिति भुतेश्वर महादेव के यहां श्रावण में भक्तों का तांता लगा रहता है। शिव भक्त जाकर वहां रुद्राभिषेक करते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया