रणत भंवर गणेश परिवार समस्त भारत की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में 31 दिसम्बर को त्रिनेत्र गजानंद गणेश का सूरत में दरबार सजाया जाएगा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। रणत भंवर गणेश परिवार सवाई माधोपुर के अशोक खुटेटा ने बताया कि सवाई माधोपुर के गणेश भक्त त्रिनेत्र गजानंद की शरण में नये साल का स्वागत करेगें। रणत भंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वावधान में 205 भक्त सवाई माधोपुर से जयपुर मुंबई सुपरफास्ट से रवाना होकर सूरत पहुंचेंगे।

सुबह 7 बजे से त्रिनेत्र गणेश की शोभायात्रा डेढ़ किलोमीटर लंबे काफिले के साथ 7 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें शामिल होने के लिए देश के कौने कौने से रणथंभौर गणेशजी के भक्त सूरत पहुंच रहे हैं। दोपहर 2 बजे से नए साल की सुबह तक त्रिनेत्र गजानंद की शरण में बैठकर त्रिनेत्र गणेश के भजनों का रसपान करेंगे। सूरत में त्रिनेत्र गणेश एवं वहा पहुंचने वाले भक्तों के स्वागत की तैयारियां सूरत के भक्तों द्वारा जोर-शोर से हो रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया