Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिनदहाड़े सांसद बेनीवाल के घर से लाखों की चोरी, किचन-बाथरूम के नल भी ले गए चोर

नागौर सांसद और आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के जयपुर के जालूपुरा स्थित बंगले में  लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सांसद का बंगला जालूपुरा पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। शहर में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ता जा रहा है कि यहां विधायक और सांसद के घर भी सुरक्षित नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद बेनीवाल के घर से लाखों की नकदी, सोने-चांदी के आभुषण और किचन-बाथरूम के सामान गायब मिले है। जिस इलाके में चोरी हुई वहां विधायकों और सांसदों के सरकारी बंगले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद बेनीवाल ने देर रात ही राजधानी जयपुर पहुंचे और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जालपुरा थाना पुलिस के अनुसार चोरी 26 से 29 दिसंबर के बीच हुई है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी में दो सोने की अंगूठी, 4 सोने की कंगन, डेढ़ लाख रुपए कैश, चांदी के सिक्के, 2 सेट चांदी जग, चांदी का मुकुट, कई जरूरी दस्तावेज सहित अन्य कीमती चोरी होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं जिले की स्पेशल सेल को भी लगाया गया है।

 

Lakhs stolen from MP hanuman Beniwal's house in broad daylight in jaipur

 

चोरी की घटना की जानकारी खुद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर दी

इस पर बेनीवाल ने ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को घेरा। उन्होंने बताया की जयपुर के जालूपुरा स्थित मेरे सरकारी आवास पर चोरी हो जाने की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही मैं स्वयं मौके पर गया और मामले को लेकर राज्य के गृह सचिव से दूरभाष पर वार्ता की। जयपुर कमिश्नरेट में सांसद के घर पर दिनदहाड़े चोरी हो रही है तो फिर आम इंसान का हो रहा होगा? उन्होंने बताया की आवास से कुछ बेशकीमती वस्तुएं और गहने तथा नगदी सहित कई दस्तावेज चोरी कर लिए गए। जिसको लेकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और चोर और अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !