Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आम लोगों के लिए बन्द रणथंभौर नेशनल पार्क, लेकिन अधिकारी कर रहे सैर

सवाई माधोपुर: वन विभाग की ओर से रणथंभौर नेशनल पार्क, सवाई माधोपुर में सीटीएच के नाम कई तरह की पाबंदियां है। बारिश के दिनों में नेशनल पार्क में सितम्बर तक पर्यटन गतिविधियां बन्द हैं। वहीं वीआईपी के नाम पर यह नियम कानून तार-तार होते दिखाई दे रहे हैं।

 

आम लोगों के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद है, लेकिन अधिकारी नेशनल पार्क में सरकारी वाहनों से सैर करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला रणथंभौर नेशनल पार्क के नाका राजबाग की आम चौकी पर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद आयुक्त और सवाई माधोपुर एसडीएम की सरकारी कार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नम्बर एक में एंट्री दे दी गई।

 

 

Ranthambore National Park closed for common people, but officials are taking walks

 

 

सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपदा प्रबंधन के लिए सवाई माधोपुर उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी और नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा बड़े राजबाग के पास बने एनीकट का जायजा लेने गए थे। जहाँ से एसडीएम और कमीश्नर की कार आम चौकी के रास्ते गाडा डूब से एनीकट तक पहुंची। इस दौरान आम चौकी पर मौजूद वनकर्मी से कार अंदर जाने के बारे में जानकारी ली गई तो सलीम खान ने बताया कि सरकारी कार है, जो अंदर जा सकती है।

 

 

आखिर क्या है नियम:

नियमानुसार क्रिटिकल टाइगर हैबीटाट एरिया में वन विभाग के पेट्रोलिंग वाहन और पर्यटक वाहनों को ही ऐसे इलाको में जाने की अनुमति है। वहीं इस मामले में वनकर्मियों की ओर से नियमों तार – तार किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !