Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एक लाख रुपये की रि*श्वत लेते-देते 3 गिर*फ्तार

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की अलग-अलग टीमों ने टोंक में सुल्तान सिंह मीणा मुख्य प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, टोंक के आवास पर छापामार कार्यवाही करते हुए सुल्तान सिंह एवं अजय खण्डेलवाल वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केन्द्र, बूंदी को एक लाख रुपये सं*दिग्ध रि*श्वत राशि लेते – देते गिर*फ्तार किया गया है। इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी जयंत जैन चार्टेड अकाउंटेंट निवाई, टोंक को भी पकड़ा गया है।

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को एक गोपनीय सूत्र-सूचना इस आशय की प्राप्त हुई कि जिला उद्योग केन्द्र टोंक में पदस्थापित मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, बूंदी के वरिष्ठ सहायक अजय खण्डेलवाल के माध्यम से विभिन्न ओद्योगिक विकास योजनाओं में गलत रिपोर्ट बनाने, गलत लोन पास करने, फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की एवज में रि*श्वत राशि का लेन-देन कर रहे हैं।

 

 

ACB Action in tonk

 

 

 

जिस पर एसीबी मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा के उप अधीक्षक पुलिस राजेश दुरेजा की टीम द्वारा तकनीकी एवं गोपनीय रूप से शिकायत का सत्यापन किया गया। एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में सत्यापन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एसीबी टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल, एसीबी इकाई भीलवाड़ा के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल एवं एसीबी एसआईयू इकाई, जयपुर के पुलिस निरीक्षक सज्जन कुमार की टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सुल्तान सिंह मीणा मुख्य प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, टोंक एवं अजय खण्डेलवाल वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केन्द्र, बूंदी को एक लाख रुपये सं*दिग्ध रि*श्वत राशि लेते-देते गिर*फ्तार किया।

 

 

 

मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी जयंत जैन चार्टेड अकाउंटेंट निवाई, टोंक को भी पकड़ा गया है। आरोपी अजय खण्डेलवाल के टोंक स्थित निवास की तलाशी में 6 लाख रुपये से अधिक की सं*दिग्ध राशि भी बरामद की गई है। एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !