Sunday , 8 March 2026
Breaking News

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान 86 हजार 500 रुपए किए जब्त

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान 86 हजर 500 रुपए जब्त किए है। इसके साथ ही पुलिस ने 34 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

Ravanjana Dungar police station seized 86 thousand 500 rupees during the blockade in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनील डोरिया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गोपालराम के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर नाकाबंदी के दौरान चेक पोस्ट खिजूरी पर एक कार को रूकवाकर चेक किया गया। वाहन को चेक करने पर 86 हजार 500 रूपये मिले।

 

 

 

पुलिस ने जब चालक प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी तातीजा खेतङी नगर जिला झुन्झनू से पूछा तो कोई संतोषप्रद जबाव नहीं दिया। जिस पर रुपयों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाई जाने पर जब्त किया गया। इसके साथ ही नाकाबंन्दी के दौरान 34 वाहनों चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गोपाल, मुस्ताक खान हेड कांस्टेबल, बनवारी लाल हेड कांस्टेबल, आबिद खान हेड कांस्टेबल एवं नाका प्रभारी खिजूरी, मनोज कांस्टेबल और विजय कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !