Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिले में रीट परीक्षा-2022 पूर्ण शुचिता और सावधानी के साथ हुई संपन्न

राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अथक प्रयास पूर्ण सफल रहे

 

प्रथम पारी में 96.23 और द्वितीय पारी में 91.38 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

 

राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अथक प्रयास पूर्ण सफल रहे हैं। जिले में रीट परीक्षा-2022 पूर्ण शुचिता और सवाधानी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। रीट परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। रीट परीक्षा के द्वितीय दिन प्रथम पारी में 5 हजार 388 और द्वितीय पारी में 5 हजार 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं प्रथम पारी में 5 हजार 599 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 211 अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पारी 5 हजार 632 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 485 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में प्रथम पारी में 96.23 और द्वितीय पारी में 91.38 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित रहे।

 

96.23 in the first shift and 91.38 percent of the candidates were present in the second shift in sawai madhopur

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने रविवार को रीट परीक्षा के द्वितीय दिन प्रथम पारी में रणथम्भौर रोड़ स्थित फतेह पब्लिक स्कूल, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मन्दिर विवेकानन्दपुरम एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के उत्तरी परिसर तथा द्वितीय पारी में बालिका आदर्श विद्या मन्दिर टोंक रोड़, ब्राईट सन पब्लिक स्कूल बाल मन्दिर कॉलोनी एवं मानटाउन सीनियर सैकण्डरी स्कूल के परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेकर अधिकारियों से परीक्षा केन्द्रों के बाहर की स्थिति, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक, अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा केन्द्र और बाहर सुनिश्चित की गई सुविधाओं, नकल रोकथाम, परिवहन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यकता वाले बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिये। रीट परीक्षा नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !