Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले से सुकून भरी खबर: सोमवार को मिले 34 कोरोना पॉजिटिव, 121 हुए रिकवर

लॉकडाउन की सफल पालना एवं वक्सीनेशन के प्रति उत्साह के चलते जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार निरन्तर कम हो रहा है, रिकवरी बढी है, नए केस आने की रफ्तार दिन प्रतिदिन घटती जा रही है लेकिन अभी ढिलाई बरती गई तो संक्रमण फिर से अचानक बढ़ सकता है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिलावासियों को आगाह किया है लापरवाही बरत कर हैल्थ वर्कर्स समेत सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, आमजन की मेहनत को जाया न होने दें। कलेक्टर ने बताया कि आज मंगलवार को कुल 526 सैम्पलों की जांच की गई, इसमें से 34 पॉजिटिव आए जो कुल सैम्पल के साढ़े 6 प्रतिशत से भी कम है। 20 दिन पूर्व कुल सैम्पल के 35.40 प्रतिशत पॉजिटिव मिल रहे थे। मंगलवार को 121 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गए। ये नए मिले पॉजिटिव से साढ़े 3 गुना से भी अधिक हैं। जिले में रिकवर रेट बढ़ने तथा पॉजिटिव की संख्या घटने से चारों कोविड अस्पतालों में बडी संख्या में बेड खाली हो गए हैं। मंगलवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में से सवाईमाधोपुर में 11 एवं गंगापुर सिटी ब्लॉक में 11, बौंली में 8, बामनवास में 3 और खंडार ब्लॉक में केवल 1 पॉजिटिव मिला।

Relief news from Sawai madhopur, 34 corona positive case found on Monday, 121 recovered

मंगलवार को जिला अस्पताल में 84 और गंगापुर उप जिला अस्पताल में 43 बेड खाली रहे। दोपहर 2 बजे के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला अस्पताल से पिछले 24 घंटे में 16 मरीज डिस्चार्ज हुए जबकि केवल 9 को ही एडमिशन करने की जरूरत पडी। यहां कोरोना वार्ड में कुल 148 बेड उपलब्ध है, इनमें से 64 बेड ही भरे है, शेष 84 खाली हैं। इन 64 भर्ती मरीजों में से 5 को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी, शेष को ऑक्सीजन दी जा रही थी। भर्ती मरीजों में से 2 वेंटिलेटर पर हैं। इसी प्रकार गंगापुर उप जिला अस्पताल में उपलब्ध 70 कोरोना बेड में से 43 खाली पडे है, 27 बेड पर मरीज हैं। मंगलवार को यहां से 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए, 5 मरीजों को यहां भर्ती किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !