रामनवमी के अवसर पर जिले में निकलने वाली रैली के दौरान आपसी सौहाद्र तथा धार्मिक सद्भाव बना रहे।
इसके लिए जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में हमेशा से ही धार्मिक सद्भाव रहता है। जिले के लोग एक दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सौहाद्र तथा शांति का माहौल कायम रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी आगामी रामनवमी के दिन शांति और सौहाद्र कायम रखने में तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व जिला प्रशासन को विभिन्न धर्मों के लोग सहयोग प्रदान करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
