Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चिकित्सालय प्रतिनिधि को ही मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक औषधि रेमडिसिविर के वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिला स्तर पर गठित कमेटी की अनुशंषा एवं औषधि की उपलब्धता एवं उपयोगिता के आधार पर रेमडिसिविर औषधि का वितरण राजकीय एव निजी चिकित्सालयों को किया जाएगा। इसके लिये स्वयं की इमेल आईडी से राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों के प्रभारियों द्वारा ई-मेल आईडी आरईएमडीएसडब्ल्यूएम एट जीमेल डाॅट काॅम पर प्रातः 11 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा। आवेदन के साथ चिकित्सालय द्वारा रोगी की रोग स्थिति की जानकारी भी प्रेषित करनी होगी। प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जिला अस्पताल सवाई माधोपुर व उपजिला अस्पताल गंगापुर सिटी स्तर पर गठित विशेषज्ञ समिति वरीयता निर्धारित कर ई-मेल आईडी आरईएमडीएसडब्ल्यूएम एट जीमेल डाॅट काॅम पर स्पष्ट अनुशंषा कर मरीजों की आवश्यकता की वरीयता के क्रम में सूची प्रेषित करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी औषधि की उपलब्धता के आधार पर विचार-विमर्श कर प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय से वितरण किया जाएगा।

Remediesvir injection will be given to the hospital representative only

सरकारी सूत्रों के अनुसार रेमडिसिविर औषधि केवल राजकीय या निजी चिकित्सालय के लिखित रूप से अधिकृत व्यक्ति को ही दिया जायेगा। औषधि वितरण के समय प्रत्येक चिकित्सालय द्वारा अधिकृत व्यक्ति को अधिकृत पत्र मय आई कार्ड लाना आवश्यक होगा। रोगी के परिजन अथवा अन्य किसी व्यक्ति को उक्त औषधि का वितरण नहीं किया जाएगा। राजकीय या निजी चिकित्सालयों के लिए गठित समिति के सदस्य चिकित्सा अधिकारियों में से कोई एक चिकित्सा अधिकारी सदस्य की उपस्थिति में इन्जेक्शन संबंधित मरीज को लगाया जाएगा ताकि उसी व्यक्ति को इन्जेक्शन लगाने की पुष्टि हो सके व सम्भावित दुरूपयोग को रोका जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !