रविवार रात्रि को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दीप श्रृंखला बनाकर सरकारी कार्मिकों, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, साथिनों और आमजन ने कोरोना से न डरने तथा पहले से भी अधिक जागरूक और चौकस रहने का संकल्प लिया।

दीप श्रृखंला में लोगों ने मिट्टी के दीयों की लौ की तरह कोरोना के अंधेरे को मिटाने, साथ मिलकर इस संकट का मुकाबला करने, सजग रहने, कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का संकल्प जताया तथा दीप श्रृंखला के साथ सेल्फी ली। 21 जून से 7 जुलाई तक चल रहे राज्यव्यापी कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया