शहर के ब्रह्मपुरी मोहल्ला में स्थिति नृसिंह की बगीची में विराजमान भगवान नृसिंह के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है।
शहर के सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामजीलाल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण समिति एवं समाज के गणमान्य लोगों की विख्यात वास्तुविद से चर्चा की गई।

कार्यक्रम से जुड़े दिलीप शर्मा ने बताया कि नृसिंह का मंदिर शहर के सनाढ्य ब्राह्मण समाज की अमूल्य धरोहर है। यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। इसके जीर्णोद्धार की सख्त आवश्यकता है। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति संयोजक डॉ नगेन्द्र शर्मा के निर्देशन में जिम्मेदारी संभालेगी। समिति में गणेश शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा पटवारी को शामिल किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया