Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की शपथ के बाद राजस्थान में सचिन पायलट पर बोल्ड फैसला

अशोक गहलोत पर भी लगाया जा सकता है अंकुश 

राजस्थान में सचिन पायलट को भी साथ लेकर चलेंगे-सुखजिंदर सिंह रंधावा

14 मई को शाम छह बजे बैगलुरू में कर्नाटक के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद का निर्णय कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ा जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका कर्नाटक के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ही निभा रहे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय राहुल गांधी ही करेंगे। अगले दो दिन में कर्नाटक में मुख्यमंत्री की शपथ हो जाएगी। इसके बाद ही राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर कोई बोल्ड फैसला लिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की रिपोर्ट को सही माना जाता है तो पायलट को कांग्रेस से बाहर कर दिया जाएगा।

 

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने पायलट को जन संघर्ष यात्रा नहीं निकालने के लिए कहा था, लेकिन पायलट नहीं माने और 11 मई को अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा शुरू कर दी। पायलट की यह यात्रा पूरी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ है। हालांकि हाईकमान खास कर राहुल गांधी, सीएम गहलोत से भी खुश नहीं है, लेकिन सरकार बनाए रखने के लिए गहलोत के प्रति नरम रुख अपनाया जा रहा है। पायलट ने यात्रा निकालने में जो जल्दबाजी दिखाई, उसका फायदा गहलोत को मिल सकता है। कर्नाटक चुनाव की जीत राहुल गांधी बेहद उत्साहित हैं। इसलिए माना जा रहा है कि गहलोत पर भी अंकुश लगाया जाएगा। मौजूदा समय में गहलोत ही संगठन और सरकार के सर्वेसर्वा बने हुए हैं।

 

Bold decision on Sachin Pilot in Rajasthan after the oath of Chief Minister in Karnataka

 

हाईकमान नहीं चाहता कि गहलोत संगठन से भी ज्यादा मजबूत हो जाएं। गत 25 सितंबर को गहलोत ने विधायकों से जो खुली बगावत करवाई उससे भी हाईकमान खास कर गांधी परिवार नाराज है। हाईकमान का प्रयास होगा कि गहलोत और पायलट में आपसी समझौता हो जाए, लेकिन यदि समझौता नहीं होता तो फिर पायलट को कांग्रेस से बाहर निकलना पड़ेगा। शायद पायलट इसके लिए तैयार भी हैं। पायलट का उत्साह भी इसलिए ऊंचा है कि जन संघर्ष यात्रा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यदि पायलट को कांग्रेस से निकाला जाता है तो सात माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा। हो सकता है कि पायलट आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा हों और हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का समर्थन मिले। यदि 15-20 सीटें भी मिलेगी तो पायलट को राजनीतिक दृष्टि से बड़ा फायदा होगा। केजरीवाल के साथ जाने पर पायलट का राज्यसभा सांसद बनना तो तय है।

पायलट को भी साथ लेकर: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि सचिन पायलट को साथ लेकर आगामी चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि सबको साथ लेकर कांग्रेस की सरकार रिपीट करवाऊ। उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच जो मतभेद हैं उन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !