Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जल्द बहाल करें विद्युत आपूर्ति – ऊर्जा मंत्री

जयपुर:- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जैसलमेर एवं बालोतरा सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अंधड़ के कारण विद्युत आपूर्ति मेंआए व्यवधान को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक तथा जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ओम कसेरा से विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

 

 

नागर ने निर्देश दिए कि अतिरिक्त संसाधन लगाकर विद्युत आपूर्ति को यथासंभव जल्द से जल्द बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद आई तेज आंधी के चलते जैसलमेर एवं बालोतरा के कुछ क्षेत्र में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है।इस तेज आंधी के कारण 132 केवी पोकरण-अजासर लाइन के 132 केवी सस्पेंशन टॉवर (लोक नंबर 155) ढह गया। 132 केवी जीएसएस अजासर को लैंको सोलर प्लांट आसकंदरा तक विस्तारित किया गया है, जिसके माध्यम से फलसुंड, बालोतरा परियोजनाओं के 33 केवी पीएचईडी फीडर जुड़े हुए हैं।

 

 

 

Restore power supply soon in Rajasthan - Energy Minister Heeral nagar

 

 

 

इस कारण  सहायक अभियंता  (नाचना) के अधीन करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान पहुंचा है। आंधी के कारण पीएचईडी की पोखरण, फलसुंड, बाड़मेर, बालोतरा लिफ्ट जल आपूर्ति में बाधा भी उत्पन्न हुई है।जोधपुर डिस्कॉम वैकल्पिक 33 केवी वितरण लाइनों के माध्यम से संबंधित गांवों को बिजली देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है । जिसके लिए चार टीम बना कर करीब 8 किलोमीटर नई लाइन खींचने का काम शरू कर दिया गया है।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !