Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों, विधवाओं को पेंशन बनी टेंशन

सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों एवं विधवाओं के लिए पेंशन एक टेंशन बन गई है। सीपीएफ विद्युत कर्मचारी कल्याण समिति के क्षेत्रीय प्रभारी जेपी नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने असहाय बिजली कर्मचारियों, विधवाओं (जो दो जून की रोटी के मोहताज थे) की सामाजिक सुरक्षा की भावना से, समिति द्वारा प्रस्तुत दया याचिका के मद्देनजर पेंशन विकल्प खोलने की घोषणा की थी।

 

परंतु वित्त विभाग ने 21 फरवरी और 20 अप्रैल के क्रियान्विति आदेशों से स्पष्ट कर दिया है कि मोटा पैसा (15 से 30 लाख) जमा करने पर ही पेंशन लेकर कर्मचारी विधवाएं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। नागर ने बताया कि वित्त विभाग के आदेशों के अनुसार कर्मचारी एवं उनकी विधवाएं सेवानिवृति से नियोक्ता अंशदान का पैसा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ एकमुस्त जमा करा कर तथा नियोक्ता का ईपीएफओ में जमा पैसा भी 12 प्रतिशत ब्याज के साथ एकमुस्त जमा करना पड़ेगा। तभी विकल्प स्वीकार किया जाएगा।

 

Retired electricity workers, widows became pension tension

 

इस प्रकार सिर्फ वही कर्मचारी इसका फायदा ले पाएंगे जो अभी सेवा में हैं या जो पूर्व में सेवानिवृत हुए हैं इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों ने अपना पैसा ड्रॉ नहीं किया है। इस प्रकार जिन कर्मचारियों व विधवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने जिस सामाजिक सुरक्षा की भावना के तहत पुनः पेंशन विकल्प खोले थे सारे के सारे कर्मचारी पुनः, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हो गए हैं। जिनमें लगभग 400 विधवाएं और 1500 कर्मचारी दयनीय स्थिति में है। जो लंबे समय से आस लगाकर बैठे थे।

 

समिति ने मुख्यमंत्री से निवेदन कर मांग की है कि समिति द्वारा दो वर्ष पूर्व दिए गए प्रस्ताव कि कर्मचारी की सेवानिवृति से 31 मार्च 2023 तक पेंशन की काल्पनिक गणना कर, नियोक्ता के अंशदान में समायोजन कर लिया जाए। कर्मचारी पर निकले जमा करा लिया जावे और एक अप्रैल 2023 से पेंशन दे दी जावे। जिससे एक ओर मुख्यमंत्री की मानवीय दृष्टिकोण से सामाजिक सुरक्षा की भावना का पालन हो वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों को दो जून की रोटी मिले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !