सवाई माधोपुर:- निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर, कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) खण्डार एवं बामनवास में वर्ष 2024-25 में 1 मार्च, 2025 या नियमित कार्मिक उपलब्ध होने तक सेवानिवृत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक कुल 4 मंत्रालयिक कार्मिकों को रिक्त पद पर कार्मिक (क-2) विभाग राजस्थान जयपुर के वर्णित मार्गदर्शक सिद्धान्तों एवं पारिश्रमिक संविदा पर लगाए जाने के लिए 9 मई, 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने बताया कि इच्छुक सेवानिवृत कार्मिक निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर में 9 मई, 2024 तक प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि को आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ जन्मतिथि, सेवानिवृत्ती समय पे बेन्ड व ग्रेड पे के संबंध में साक्ष्य व पी.पी.ओ. आदेश की प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया