Saturday , 7 March 2026
Breaking News

 सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय विकास हेतु दान किए 51 हजार रुपए

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” अभियान से प्रेरित होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुशलपुरा ,ब्लॉक बौंली के पुस्तकालयाध्यक्ष कालूराम मीणा ने अपनी सेवानिवृति के अवसर पर विद्यालय के विकास हेतु 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

 

Retired teacher donated Rs 51,000 for school development in sawai madhopur

 

विद्यालय को दान की गई इस राशि का चेक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारे लाल मीणा द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करने हेतु सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि विद्यालय द्वारा दान की गई 51 हजार रुपए की राशि पर राज्य सरकार की योजनामद नीति के तहत 60 प्रतिशत अंशदान के रूप में 76 हजार 5 सौ रुपए अतिरिक्त प्राप्त होंगे।

 

 

 

इस प्रकार कुल 1 लाख 27 हजार 500 सौ रुपए की राशि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर, और अन्य भौतिक विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। सेवानिवृत शिक्षक का यह योगदान समाज में शिक्षा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की यह संयुक्त पहल निश्चित ही बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने और विद्यालयों के स्तर पर सुधार लाने में एक प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर कालूराम बैरवा, एडी समसा एवं गांव के भामाशाह नादान सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !