जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेन्द्र किशन ने पंचायत समिति सदस्यों के आगामी चुनाव के लिये रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किये हैं।

पंचायत समिति गंगापुर सिटी के लिये गंगापुर सिटी एसडीएम को आरओ तथा गंगापुर सिटी तहसीलदार को एआरओ नियुक्त किया है। इसी प्रकार बामनवास, मलारना डूंगर, बौंली, सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा तथा खंडार के लिये सम्बंधित एसडीएम को आरओ तथा तहसीलदार को एआरओ नियुक्त किया गया है
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया