Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्व अधिकारी जीरो पैंडेन्सी के लक्ष्य को लेकर करें कार्य : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई स्थानीय स्तर पर तत्परता के साथ जीरों पैंडेन्सी के लक्ष्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिससे आमजन को ऐसे मामलों में बार-बार जिला मुख्यालय के कार्यालयों में नहीं आना पड़े।
डाॅ. सिंह जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और जो कार्मिक अपने कार्य में कोताही बरत रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने राजस्व मंत्री द्वारा वीसी में दिए निर्देशों के संबंध में जानकारी दी तथा गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीमाज्ञान के प्रकरणों के संबंध में कहा कि खेतों मे फसल होने की स्थिति में भी दोनों पक्षों को विश्वाश में लेकर सीमाज्ञान करवाया जा सकता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। उन्होेंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में जीरों पैंडेन्सी के लिए अधिकारी प्रयास करें।

Revenue officer work goal zero pendency Collector
जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण की जावें। उन्होंने एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सी.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने खातेदारी के मामलों में रिकाॅर्ड एवं मौके की जांच कर सभी विवाद रहित मामलों में नियमानुसार कार्यवही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विचाराधीन राजस्व मुकदमों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के प्रयास किये जायें ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी प्रकार की बकाया राजस्व वसूली के लिए मिशन मोड में प्रयास करने एवं शत-प्रतिशत वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंजीयन, म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और माॅडल रिकाॅर्ड रूम के प्रकरणों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरों में वे स्वयं भागीदारी सुनिश्चित करें। पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक भी शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। शिविरों में पीएम किसान योजना के संबंध में भी लोगों को जानकारी दें। उन्होंने शिविरों में ग्राम स्तर पर आवश्यक रूप से होने वाली पांच मूलभूत सुविधाओं के प्रस्ताव लिए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला शक्ति समूहों का गठन पंचायत स्तर करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने संपर्क पोर्टल एवं 181 पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल एवं अन्य प्लेटफार्म पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने निर्देश दिए।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में एडीएम महेन्द्र लोढा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, एसडीएम बौंली बद्रीलाल, एसडीएम वजीरपुर सुनिता यादव, एसीपी प्रदीप शर्मा सहित सभी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !