Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के अंतर्गत 634 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राज्य सरकार की मंशाअनुसार आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण हेतु मंगलवार को राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अंतर्गत मंगलवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 634 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Revenue Public Court Campaign Justice Under your door
जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारका प्रसाद गर्ग ने बताया राजस्व लोक अदालत अभियान 2018 मंगलवार को सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी द्वारा जटवाड़ा कलां में आयोजित शिविर में 2 राजस्व प्रकरणों को निस्तारित किया गया।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी द्वारा जीवली में 15 राजस्व प्रकरण निस्तारित किये गये।
मलारना डूंगर उपखण्ड अधिकारी द्वारा मकसूदनपुरा में 8 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार बामनवास उपखण्ड अधिकारी द्वारा कोयला में 5 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए तथा चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भगवतगढ़ में 37 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए।
इस प्रकार सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारियों द्वारा मंगलवार 67 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए।
अभियान में मंगलवार सवाई माधोपुर तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जटवाड़ा कलां में आयोजित शिविर में नामांतकरण के 16, प्राप्त सीमाज्ञान के 1, राजस्व नकलें 15, अन्य 16, कुल 48 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए हैं।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जीवली में आयोजित शिविर में नामांतकरण के 39, खाता दुरूस्ती के 8, खाता विभाजन के 8, सीमाज्ञान के 7, प्राप्त सीमाज्ञान के 4, राजस्व नकलें 48, अन्य 50, कुल 164 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए। मलारना डूंगर तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा मकसूदनपुरा में नामांतकरण के 17, खाता दुरूस्ती के 8, सीमाज्ञान के 2, प्राप्त सीमाज्ञान के 2, धारा 251 के 10, राजस्व नकलें 30, अन्य 33 कुल 102 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए।
इसी प्रकार बामनवास तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा कोयला में नामांतकरण के 12, खाता दुरूस्ती के 4, राजस्व नकले 17, अन्य 43, कुल 76 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए तथा चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा भगवतगढ़ में नामांतकरण के 67, खाता दुरूस्ती के 25, खाता विभाजन के 7, सीमाज्ञान के 3, प्राप्त सीमाज्ञान के 1, राजस्व नकलें 51, अन्य 23, कुल 177 राजस्व प्रकरण निस्तारित हुए।
इस प्रकार जिले में तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा कुल 567 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !