Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर परिषद में हुई समीक्षा बैठक

नगर परिषद सभागार में पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर परिषद के आलाधिकारी सहित कई पार्षद एवं सभापति विमला शर्मा मौजूद थी।

Review meeting Drinking water System
बैठक में उपस्थित कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनाते हुए कई जगह खराब हुई पाइप लाइनों की जगह नई पाइप लाइन डालने का अनुरोध करते हुए अमृत योजना के तहत भैरू दरवाजे से जोड़कर जलापूर्ति में सुधार करने की मांग की। वहीं कई क्षेत्रों में पानी का स्तर नीचे जाने की वजह से ट्यूबवेलों में पाइप जोड़कर मोटर को नीचे उतारवाने का आग्रह किया। इस मौके पर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में पेयजल समस्या का समाधान टैकरों के माध्यम से करने के लिए कहा गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि पेयजल के टैंकरों पर विभागीय स्लोगन निःशुल्क पेयजल परिवहन का बैनर लगाया जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि शहरी जल योजना में पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत हेतु कार्यालय अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिस पर शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। इस मौके पर बैठक में कई पार्षद सहित नगर परिषद के आलाधिकारी एवं पीएचईडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !