कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में एडीएम ने अनुभाग प्रभारियों से कार्यों की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अनुभागों में बकाया प्रकरणों का निस्तारण समय पर कर पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रघुनाथ, कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन, तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा, डीआईओ राजकुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
